Showing posts with label hindi post 1. Show all posts
Showing posts with label hindi post 1. Show all posts

Friday, April 10, 2026

hindi post 10

मुमकिन है सफ़र हो आसाँ 
अब साथ भी चल कर देखें
 कुछ तुम भी बदल कर देखो
 कुछ हम भी बदल कर देखें

निदा फ़ाज़ली

काव्यधारा

@eaksharman

hindi post 7

लोग क्या कहेंगे

पहले दिन हसेंगे, दूसरे दिन मजाक उड़ाएंगे, और तीसरे दिन भूल जाएंगे, इसलिए लोगो की परवाह मत करो, करो वो जो उचित हो, जो तुम चाहते हो, जिसमें तुम खुश हो, याद रखना जिंदगी तुम्हारी है, लोगो की नहीं...

अनामिक

#eaksharman

हिंदी काव्य २

पिता

कभी अभिमान तो कभी स्वाभिमान हैं पिता
कभी धरती तो कभी आसमान हैं पिता

जन्म दिया हैं अगर माँ ने
जानेगा जिससे जग वो पहचान हैं पिता

कभी कंधे पे बिठा के मेला दिखाता हैं पिता
कभी बनके घोड़ा घूमाता हैं पिता

माँ अगर पैरों पर चलना सिखाती हैं 
पैरों पर खड़ा होना सिखाता हैं पिता...

अनामिक

हिंदी काव्य १

धूप में निकलो घटाओं में नहा कर देखो
ज़िंदगी क्या है किताबों को हटा कर देखो

सिर्फ़ आँखों से ही दुनिया नहीं देखी जाती
दिल की धड़कन को भी बीनाई बना कर देखो

पत्थरों में भी ज़बाँ होती है दिल होते हैं
अपने घर के दर-ओ-दीवार सजा कर देखो

वो सितारा है चमकने दो यूँही आँखों में
क्या ज़रूरी है उसे जिस्म बना कर देखो

फ़ासला नज़रों का धोका भी तो हो सकता है
वो मिले या न मिले हाथ बढ़ा कर देखो
               
                Nida Fazli